देश महामारी के संकट में और कांग्रेस राजनीति कर रही है :रश्मिधर

Friday, Jul 10, 2020 - 01:26 PM (IST)

शिमला : भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रशिम धर सूद ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्य्क्ष कुलदीप सिंह राठौर के बयान पर उनको घेरने का प्रयास किया है। राठौर ने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार गांधी परिवार से प्रतिशोध निकाल रही है। इस बयान के जवाब में रश्मिघर ने कहा कि गांधी परिवार को मुफ्त का बंगला छीन जाना बुरा लगा जिसके चलते कांग्रेस में खलबली मच गई है। एक तरफ प्रियंका गांधी सालों से सरकारी घर और सुविधा का फायदा उठा रहीं थी उसी तरफ भाजपा में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार जैसे नेता भी हैं जिन्होंने सारी सरकारी सुख सुविधा वापिस लिए जाने के लिए सरकार को लिखा है। गांधी परिवार को हर उस सुविधा का आनंद लेना है जिसके लिए उनकी कोई योग्यता भी नहीं। 

उन्होंने कहा कि जनता का पैसा किसी के ऐशो आराम के लिए नहीं है जो इसके योग्य नहीं। गांधी परिवार अपने निजी स्वार्थों को त्याग देश हित में नहीं सोचता है और इसलिए इनकी पार्टी इस तरह के आरोप लगाती आई है। एक तरफ पूरा देश महामारी की चपेट में है और कांग्रेस के नेता लाँछन लगा राजनीति में लगे हुए है। भाजपा ने सदा देशभक्तों का मान किया है पर सोनिया गांधी और उनकी पुत्री व पुत्र किस श्रेणी के स्वतंत्रता सेनानी या देशभक्त है ये कांग्रेस बताए। अगर गाँधी परिवार व उनके ट्रस्ट में कोई चालबाजी नहीं तो फिर उनकी जाँच पर इतना हाहाकार क्यों मचाया जाता है ये सोचने का विषय है। आजादी की लडाई में योगदान पर अपनी रोटियां सेंकने वाले गांधी परिवार को आड़े हाथों लेते उन्होंने कहा कि आजादी मिलने का वास्तविक इतिहास से कांग्रेस सरकारों ने बरसो जनता को गुमराह किया था। अब जगजाहिर हैं कांग्रेस के इन षड़यंत्रों से जनता ऊब गई है आज बदले हुए नए भारत में सब सच्चाई के आधार पर चलता है।
 

Edited By

prashant sharma