Congress ने कोरोना से बचाव को छेड़ा अभियान, ISBT में मुफ्त बांटे मास्क और सैनिटाइजर

Friday, Mar 20, 2020 - 03:41 PM (IST)

शिमला (योगराज): हिमाचल कांग्रेस ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप को फैलने से रोकने के लिए शिमला में जागरूकता अभियान छेड़ा और शिमला आईएसबीटी में मास्क और सैनिटाइजर मुफ्त में लोगों में वितरित किए ताकि लोग कोरोना से बच सकें। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने खुद अभियान में शामिल होकर जरूरतमंद और गरीब लोगों को सैनिटाइजर बांटे।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में जागरूकता अभियान छेड़ा है। बाजार में सैनिटाइजर और मास्क की कालाबाजारी हो रही है और महंगे दामों में सैनिटाइजर और मास्क बिक रहे हैं। सरकार को इस पर सख्त कदम उठाने की जरूरत है और लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कोरोना के प्रकोप के चलते सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और लोगों को जागरूक करने का काम शुरू कर दिया है ताकि लोग इस महामारी से बच सकें।

Vijay