कांग्रेस की Chargesheet हुई Final, पढ़ें कौन-कौन है निशाने पर (Video)

Monday, Dec 24, 2018 - 04:48 PM (IST)

शिमला (योगराज): एक तरफ जहां भाजपा सरकार एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर जश्न मनाने जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ विपक्षी कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ एक साल में हुए विभागों में भ्रष्टाचार को उजागर कर राज्यपाल को सौंपने जा रही है। कांग्रेस की चार्जशीट में 25 पॉइंट फाइनल हो गए हैं। कांग्रेस के निशाने पर कई मंत्री और विभाग हैं। कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के खिलाफ चार्जशीट को अंतिम रूप देने में जीतोड़ मेहनत करने में जुट गई है। बैठकों का दौर लगातार जारी है। 

आज भी कांग्रेस कार्यालय में चार्जशीट कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें चार्जशीट कमेटी के अध्यक्ष राम लाल ठाकुर सहित अन्य सदस्य हर्षवर्धन चौहान, गंगू राम मुसाफिर, विजयपाल सहित विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री व पार्टी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू मौजूद रहे। चार्जशीट कमेटी के अध्यक्ष राम लाल ठाकुर ने बताया कि उनके पास 55 मामले आए थे जिन पर गहनता से मंथन व कागजों को देखकर 25 पॉइंट फिलहाल फिनाला किए हैं। इसके अलावा और भी डाक्यूमेंट्स प्रूफ के साथ यदि कुछ मिलता है तो उसको भी चार्जशीट में शामिल किया जाएगा। कांग्रेस राज्यपाल को 27 दिसंबर को चार्जशीट सौंपेगी।

रामलाल ठाकुर ने बताया कि भाजपा की सरकार के खिलाफ चार्जशीट सबूतों व तथ्य के आधार पर होगी। ये पिछली चार्जशीटों की तरह नही होगी। कांग्रेस बेबुनियाद आरोप किसी भी मंत्री पर नही लगाएगी जिस मंत्री या विभाग के खिलाफ साबुत होंगे उसे ही चार्जशीट में शामिल किया जायेगा। रामलाल ठाकुर ने चार्जशीट में शिक्षा विभाग, उद्योग विभाग, ऊर्जा विभाग, राजस्व विभाग, खाद्य आपूर्ति , परिवहन निगम व पर्यटन विभाग को शामिल करने के संकेत दिए है।

Ekta