कांग्रेस ने काले दिवस के रूप में मनाया सरकार का 3 साल का जश्न

Sunday, Dec 27, 2020 - 07:37 PM (IST)

शिमला (राक्टा): हिमाचल कांग्रेस ने राज्य सरकार के 3 साल के जश्न को काले दिवस के रूप में मनाया। इसके तहत रविवार को पार्टी ने जिला व ब्लॉक स्तर पर धरने-प्रदर्शन आयोजित किए और कार्यकर्ताओं ने मुंह पर काले मास्क लगाकर सरकार के खिलाफ हमला बोला। राजधानी शिमला में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने धारा-144 का उल्लंघन करते हुए मालरोड पर रैली निकाली और रिपोर्टिंग रूम के समक्ष ही धरने पर बैठ गए। इस मौके पर विधायक विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे।

लोग कोरोना से लड़ रहे और सरकार अपने जश्न में डूबी

रिपोर्टिंग रूम के सामने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राठौर ने सरकार के 3 साल के कार्यकाल को बेहद निराशाजनक बताते हुए कहा कि एक तरफ  लोग कोरोना से लड़ रहे हैं तो दूसरी तरफ  सरकार अपने जश्न में डूबी है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने प्रचार में लाखों-करोड़ों रु पए खर्च कर रही है। उन्होंने पूछा कि यह पैसा कहां से आ रहा है जबकि प्रदेश सरकार पूरी तरह कर्जों की बैसाखी पर चल रही है। उन्होंने कहा कि विकास की इबारत प्रचार से नहीं लिखी जाती।

देश-प्रदेश को मिलने वाली है भाजपा के कुशासन से मुक्ति

राठौर ने प्रदेश सरकार के सुशासन के नारे को झूठा करार देते हुए कहा कि जल्द ही देश-प्रदेश को भाजपा के कुशासन से मुक्ति मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में 900 से अधिक लोग संक्रमण से मौत का शिकार हो चुके हैं जबकि हजारों इस संक्रमण से लड़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार में भाजपा ने अपनी सारी सीमाएं लांघ दी हंै। इस विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत छाजटा, शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी, कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर के साथ ही अन्य पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।

भाजपा प्रदेश प्रभारी पर साधा निशाना

राठौर ने कहा कि भाजपा के प्रदेश प्रभारी यहां आकर बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, जबकि असलियत को वह छुपाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने भाजपा प्रदेश प्रभारी पर हमला बोलते हुए कहा कि असल में वह पंजाब राज्य से संबंध रखते हैं, वहां से किसान उन्हें दौड़ा रहे हैं। राठौर ने कहा कि भाजपा प्रभारी प्रदेश को कोरोना, कांग्रेस व भ्रष्टाचार मुक्त करने की बड़ी-बड़ी बातें कह रहे हैं जबकि भाजपा ने आज प्रदेश को देश की कोरोना राजधानी बना दिया है। उन्होंने कहा कि देश के किसानों ने अब भाजपा की विदाई की इबारत लिखना शुरू कर दी है। लोग अब भाजपा के असली चरित्र को जान चुके हैं।

कोई उपलब्धि नहीं, जिसका जश्र मनाएं : विक्रमादित्य सिंह

इस दौरान विधायक विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी पर ङ्क्षचता प्रकट करते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार विकास के जो बड़े-बड़े दावे कर रही है, उसमें उनका कोई भी योगदान नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार की योजनाओं के उद्घाटन कर भाजपा उन्हें अपनी योजनाएं बता रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का 3 साल का यह कार्यकाल पूरी तरह निराशाजनक रहा है। सरकार की ऐसी कोई भी उपलब्धि नहीं है जिसका वह जश्न मना सकें।

Vijay