नाचन में कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा की पत्नी ने पति के लिए मांगे वोट

Sunday, May 12, 2019 - 04:15 PM (IST)

मंडी (नितेश सैनी): हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र के नाचन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मशोगल,कुटाहची, झुंगी, घरोट व बरौहकड़ी में कांग्रेस युवा प्रत्याशी आश्रय शर्मा की पत्नी राधिका शर्मा और सुंदरनगर जिला प्रवक्ता ब्रह्मदास चौहान ने चुनाव प्रचार किया। इस अवसर पर नुक्कड़ प्रोग्राम में स्थानीय लोगों से वोट मांगे। लोगों को संबोधित करते राधिका शर्मा ने कहा कि मंडी के मौजूदा सांसद ने पिछले 5 वर्षों में लोगों को ठगा है और उनका कार्यालय पूर्ण रूप से फेल है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किए वायदों को पूरा करने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में कांग्रेस पार्टी का मुख्य लक्ष्य देश व प्रदेश के लोगों का विकास रहा है और इसके लिए सदैव तत्पर है। इस मौके पर पंचायत प्रधान भारती देवी,पूर्व उपप्रधान कांशी राम,ब्लॉक अध्यक्ष हीर सिह ठाकुर,मीरा कुमारी,शिवानी चौहान,बसंत सिह,चेतना ठाकुर, कृष्ण लाल,हेम राज, टेकेंद्र राणा, रंजीत सिह ठाकुर,फता राम,प्रोमिला देवी,पुरखु राम, सुरेन्द्र कुमार, पूर्व प्रधान काहन चंद,ज्ञान चंद,भव देव,नेत्र सिह सहित अन्य कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

kirti