शिमला में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, केंद्र सरकार के खिलाफ निकाली आक्रोश रैली (Video)

Thursday, Nov 14, 2019 - 02:42 PM (IST)

शिमला (योगराज): प्रदेश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस द्वारा जिला स्तर पर की जा रही विरोध रैलियों के बाद अब शिमला में केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वह गुरुवार को सड़कों पर उतरी। प्रदेश कांग्रेस राज्य स्तरीय विरोध रैली का आयोजन करेगी। इस रैली में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस के ओब्जर्वर नाना पटोले, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित कांग्रेस के सभी विधायक, पूर्व विधायक व पार्टी के पदाधिकारी शामिल हुए। 

गुरुवार को सुबह 11 बजे पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में एकत्रित हुए तथा देश के पहले प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस के मौके और बाल दिवस पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उसके पश्चात कार्ट रोड से सब्जी मंडी और लोअर बाजार होते हुए जिलाधीश कार्यालय के समुख एक धरना-प्रदर्शन आयोजित किया। कांग्रेस प्रवक्ता केवल सिंह पठानिया ने कहा कि आज देश एवं प्रदेश की जनता को बढ़ती महंगाई, कानून व्यवस्ता, गैर-हिमाचलियों को नौकरियों तथा आर्थिक मंदी जैसे ज्वलंत मुद्दों से जूझना पड़ रहा है।

Ekta