दिवंगत पंडित सुखराम के सम्मान में 7 दिन का शोक मनाएगी कांग्रेस, सभी निर्धारित कार्यक्रम किए रद्द

Wednesday, May 11, 2022 - 06:29 PM (IST)

शिमला (राक्टा): प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री पंडित सुखराम के निधन पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदधाधिकारियों ने दिवंगत सुखराम के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन भी रखा। इसके साथ ही पार्टी ने दिवंगत सुखराम के सम्मान में प्रदेश में 7 दिन के शोक की घोषणा की है। इस दौरान आगामी 7 दिनों तक पार्टी ने अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम रद्द करते हुए उन्हें स्थागित कर दिया है। 

राजीव भवन में प्रतिभा सिंह ने पंडित सुखराम को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनके निधन से प्रदेश की राजनीति को एक बहुत बड़ा नुक्सान हुआ है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दूरसंचार के क्षेत्र में किये गए उनके उल्लेखनीय कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा। प्रदेश के विकास में दिए उनके योगदान का प्रदेश सदैब उनका ऋ णी रहेगा। उन्होंने कहा कि सात बार उन्होंने प्रदेश में विधानसभा ने विधायक के तौर पर और 2 बार बार सांसद के तौर पर केंद्रीय मंत्री के तौर पर देश की सेवा की। 

एआईसीसी के प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर, कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन, विधायक रामलाल ठाकुर, नंद लाल व मोहन लाल ब्राक्टा, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत छाजटा, शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष  जैनब चंदेल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी, कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर, अतुल शर्मा, एनएसयूआई के अध्यक्ष छत्तर सिंह, दीपक राठौर, अनिल गोयल, धर्मपाल ठाकुर, महेंद्र स्तान, अरुण शर्मा, अमित नंदा सहित पार्टी के अन्य कार्यकताओं ने भी सुखराम के छायाचित्र पर अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के निधन पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली, संजय दत्त व तजेंद्र पाल सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री, कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन, राजेद्र राणा, पवन काजल व विनय कुमार के साथ ही अन्य सभी पार्टी विधायकों और पदाधिकारियों ने पंडित सुखराम के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना भगवान से की है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay