7 बागियों पर कांग्रेस ने गिराई गाज, निष्कासितों में 3 वीरभद्र समर्थक

punjabkesari.in Saturday, Oct 28, 2017 - 06:10 PM (IST)

शिमला: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव व हिमाचल प्रभारी सुशील कुमार शिंदे के निर्देशानुसार हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ आजाद उम्मीदवार के तौर पर लड़ रहे प्रत्याशियों पर कार्रवाई करते हुए पार्टी से निष्कासित किया गया है। पार्टी ने करीब 7 बागियों पर निष्कासन की गाज गिराई है। उनकी प्राथमिक सदस्यता को 6 साल के लिए रद्द कर दिया गया है। जिन आजाद उम्मीदवारों पर निष्कासन की गाज गिरी है उनमें से 3 वीरभद्र सिंह समर्थक हैं। 

इनकी प्राथमिक सदस्यता हुई रद्द
1. शिमला शहरी से हरीश जनारथा।
2. नालागढ़ से हरदीप वाबा।
3. द्रंग से पूर्ण चंद ठाकुर।
4. रामपुर से सिंघी राम।
5. पालमपुर से बैनी प्रसाद।
6. शाहपुर से विजय सिंह मनकोटिया।
7. लाहौल स्पीति से राजेंदर कारपा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News