राजस्थान के दौसा में बस-जीप की टक्कर में 2 की मौत, हिमाचल कांग्रेस के 10 पदाधिकारी घायल

Friday, Dec 16, 2022 - 11:47 PM (IST)

दौसा/शिमला (ब्यूरो): राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे हिमाचल कांग्रेस के पदाधिकारियों की बस हादसे का शिकार हो गई है। हादसा राजस्थान के दौसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के मालग्वास गांव के समीप हुआ है। यहां बस की एक पिकअप जीप से जोरदार टक्कर हो गई, जिसके चलते पिकअप सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि बस और पिकअप जीप की आमने-सामने टक्कर हुई थी। इस हादसे में हिमाचल कांग्रेस के 10 पदाधिकारी भी घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से एक पदाधिकारी को गंभीर हालत के चलते जयपुर रैफर किया गया है। हादसे में घायल हुए लोगों में अनिल, शशिकिरण, राजेंद्र, नोरबू, तोंजन और रतनलाल सहित 4 अन्य शामिल हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay