बिलासपुर गोलीकांड और विधानसभा की 3 सीटों पर उपचुनाव को लेकर CM सुक्खू ने कही ये बड़ी बात

punjabkesari.in Friday, Jun 21, 2024 - 01:01 PM (IST)

घुमारवीं/बिलासपुर (मुकेश): हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बिलासपुर में हुए गोलीकांड पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि देवभूमि में ऐसी घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस गोलीकांड का शूटर बिलासपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है व उन्होंने डीजीपी हिमाचल प्रदेश व पुलिस अधीक्षक बिलासपुर से बात कर इस मामले में संलिप्त लोगों को भी जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं ताकि हिमाचल प्रदेश की शांति भंग न हो और कानून व्यवस्था दुरुस्त रहे। वहीं विधानसभा की 3 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि उपचुनावों को लेकर अतिरिक्त बोझ का मुख्य कारण निर्दलीय विधायक हैं जोकि अपने पद से इस्तीफा देकर भाजपा से चुनाव लड़ रहे हैं। अब जनता उन्हें सबक सिखाएगी। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News