Solan: सीएम सुक्खू की अर्की विधानसभा क्षेत्र काे बड़ी साैगात, 68.42 करोड़ की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास
punjabkesari.in Saturday, Oct 04, 2025 - 07:19 PM (IST)

साेलन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार काे जिला सोलन के अर्की विधानसभा क्षेत्र में 68.42 करोड़ रुपए लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने 23.01 लाख रुपए की लागत से निर्मित वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मझयाट के परीक्षा हॉल, 3.72 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बथालंग के भवन के दूसरे चरण, 45.90 लाख रुपये की लागत से कृषि विस्तार कार्यालय, 2.23 करोड़ रुपए से निर्मित उप-कोषागार भवन दाड़लाघाट और 4.89 करोड़ रुपए की लागत से नव-निर्मित पुलिस स्टेशन भवन दाड़लाघाट का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने नाबार्ड के अन्तर्गत 7.78 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित मझयाट-पट्टी देवरा-पपलऊ सड़क, 1.35 करोड़ रुपए की लागत से जल शक्ति उप-मंडल अर्की के अन्तर्गत विभिन्न पेयजल योजनाओं के सुधार व पुनर्गठन कार्य तथा 24.48 करोड़ रुपए की लागत से गम्भर खड्ड से अर्की क्षेत्र की आंशिक रूप से कवर बस्तियों तक उठाऊ पेयजल योजना के कार्य का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने 58.95 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले डुमैहर पशु चिकित्सालय भवन, अर्की नगर के लिए 18.50 करोड़ रुपए के पेयजल योजना सुधार कार्य, अर्की तहसील की ग्राम पंचायत सरयांज और मटेरनी के लिए 2.32 करोड़ रुपए की लागत से जल वितरण प्रणाली के सुधारीकरण कार्य और दाड़लाघाट में 1.88 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले उप-मंडल पुलिस अधिकारी कार्यालय व सह-आवासीय भवन की आधारशिला रखी।
मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि यह परियोजनाएं क्षेत्र के समग्र विकास और स्थानीय लोगों को घर-द्वार के निकट सुविधा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के संतुलित और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने क्षेत्र के लिए इन विकास परियोजना को समर्पित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अर्की विधानसभा क्षेत्र की विकासात्मक आवश्यकताओं के प्रति हमेशा से संवेदनशील रहे हैं और निरंतर सहयोग प्रदान कर रहे हैं। इस अवसर पर कृषि मंत्री चंद्र कुमार, स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष सतीश कश्यप, मनोज गौतम, जगदीश ठाकुर, हेमंत वर्मा, वेद प्रकाश, सुरेंद्र वर्मा, राजेंद्र पंवर, तिलक गौतम, जय सिंह ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, दीपक गजपति, ऋषि राज गांधी, दीपक गजपति, अजय ठाकुर, एसडीटीओ के प्रधान जयदेव कोंडल, एडीकेएम के प्रधान वेद प्रकाश शुक्ला, कृष्ण देव प्रधान ग्राम पंचायत नवगांव, विजय कुमार, कर्म चंद व अन्य जनप्रतिनिधि व लोग उपस्थित रहे।