40 वर्ष बाद अपने कॉलेज पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह, CR से CM तक के सफर को किया याद

Saturday, Mar 25, 2023 - 05:22 PM (IST)

शिमला (योगराज): हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह 40 वर्ष बाद अपने कॉलेज संजौली पहुंचे। मुख्यमंत्री के लिए ये खुशी भरा पल था क्योंकि इसी कॉलेज से पढ़कर वह हिमाचल प्रदेश की सत्ता के शीर्ष पर पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री ने अपने कॉलेज में आकर क्लास रिप्रैंजैंटेटिव (सीआर) से लेकर सीएम तक के सफर को याद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को अपना इतिहास नहीं भूलना चाहिए और आज अतीत के पन्ने पलटने पर उन्हें अपने कॉलेज के दिन याद आ गए। मुख्यमंत्री ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं से कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ने का आह्वान किया इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने कॉलेज के किस्से भी सांझा किए।

छात्र संघ चुनाव बहाली को निकालेंगे रास्ता
इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने छात्र संघ चुनाव की बहाली को लेकर भी बयान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह खुद छात्र राजनीति से आगे बढ़े हैं, ऐसे में वह चाहते हैं कि प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव बहाल हो लेकिन छात्र संघ चुनाव में होने वाली हिंसा की वजह से चुनाव नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह इस बारे में विचार कर रहे हैं। इसको लेकर रास्ता निकाला जाएगा और सरकार इस पर गंभीरता से विचार कर रही है। इससे पूर्व कॉलेज प्रशासन की तरफ से मुख्यमंत्री को टोपी, शॉल व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay