HP By-Election Result: CM सुक्खू बोले-प्रदेश की जनता ने जनबल का दिया साथ, धनबल की हुई पराजय

punjabkesari.in Saturday, Jul 13, 2024 - 01:09 PM (IST)

हिमाचल डैस्क: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 3 सीटों देहरा, हमीरपुर व नालागढ़ को लेकर हुए उपचुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं। इसके तहत देहरा व नालागढ़ से कांग्रेस ने जीत दर्ज की है जबकि हमीरपुर सीट से भाजपा ने जीत हासिल की है। उपचुनाव में 2 सीटों पर कांग्रेस की जीत को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जनता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने जनबल का साथ दिया और धनबल की पराजय हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरा और नालागढ़ से कांग्रेस बड़े अंतर से लीड हासिल की है जबकि हमीरपुर सीट से कांग्रेस बहुत कम अंतर से पिछड़ी है। बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने देहरा विधानसभा क्षेत्र से अपनी धर्मपत्नी कमलेश ठाकु  को जीत दिलवाकर न केवल अपना कद बड़ा कर लिया है बल्कि उनकी पार्टी में भी विश्वसनीयता बढ़ गई है। फरवरी महीने में राज्यसभा चुनाव के दौरान सरकार पर संकट नजर आ रहा था लेकिन पहले 6 सीटों के उपचुनाव में मुख्यमंत्री ने अपने राजनीतिक कौशल को साबित किया और अब एक बार फिर 3 सीटों के उपचुनाव में भी बड़ी जीत हासिल कर ली है।

PunjabKesari
मां कमलेश की जीत पर बेटियों ने देहरा की जनता का जताया आभार
उधर, देहरा से माता कमलेश ठाकुर की जीत पर बेटियों ने खुशी जताते हुए देहरा विधानसभा क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि आगे भी इसी तरह देहरा विधानसभा क्षेत्र की जनता कांग्रेस को अपना समर्थन देती रहेगी। वहीं भविष्य में राजनीति में जाने को लेकर उन्होंने कहा कि अभी ऐसा कोई विचार नहीं है और आगे देखा जाएगा। 

बता दें कि देहरा में कांग्रेस की कमलेश ठाकुर का मुकाबला भाजपा के होशियार सिंह से रहा, जिसमें कमलेश ठाकुर ने होशियार सिंह को 9399 वोटों से हराया। वहीं हमीरपुर सीट से भाजपा के आशीष शर्मा और कांग्रेस के डॉ. पुष्पिंद्र वर्मा से रहा। यहां आशीष शर्मा ने डॉ. पुष्पिंद्र वर्मा को 1571 वोटों से हराया। वहीं नालागढ़ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप सिंह बावा ने भाजपा के केएल ठाकुर को 8990 वोटों से हरा दिया है। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News