खराब मौसम बना बाधा, शिमला नहीं लौट पाए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

punjabkesari.in Friday, Nov 10, 2023 - 06:10 PM (IST)

शिमला (राक्टा): दिल्ली एम्स में उपचाराधीन मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू शुक्रवार को खराब मौसम के चलते शिमला नहीं लौट पाए। सूचना के अनुसार दिल्ली में खराब मौसम के चलते हैलीकाप्टर उड़ान नहीं भर पाया। ऐसे में अब उनका शनिवार को शिमला लौटने का कार्यक्रम है। हालांकि यह भी मौसम पर निर्भर रहेगा। सूत्र बताते हैं कि यदि शनिवार को भी हैलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाएगा तो मुख्यमंत्री सड़क मार्ग होते हुए भी शिमला आ सकते हैं। सीएम का स्वास्थ्य अब पूरी तरह से ठीक है। हालांकि डाॅक्टरों ने उन्हें अभी कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी है। अस्वस्थ होने के चलते बीते 25 अक्तूबर को उन्हें इंदिरा गांधी मेडिकल काॅलेज (आईजीएमसी) शिमला में भर्ती करवाया गया था। यहां उनसे मिलने वालों की भारी भीड़ लग रही थी। ऐसे में उन्हें दिल्ली एम्स ले जाने का निर्णय लिया गया और अब स्वास्थ्य लाभ के बाद वे शिमला लौटेंगे। मुख्यमंत्री रविवार को परिवार के साथ सरकारी आवास ओकओवर में दीवाली मनाएंगे। गौर हो कि मुख्यमंत्री ने 18 नवम्बर को मंत्रिमंडल की बैठक भी बुलाई है। 

पुलिस भी अलर्ट नजर आई
मुख्यमंत्री के शुक्रवार को प्रस्तावित शिमला लौटने के कार्यक्रम को देख पुलिस भी अलर्ट नजर आई। इसके तहत ओकओवर के बाहर व्यापक संख्या में सुरक्षा बल तैनात नजर आया। इसके साथ ही यहां बैरिकेड्स भी लगाए गए थे। 

क्या बोले नरेश चौहान
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने कहा कि शुक्रवार को दिल्ली में मौसम खराब होने के चले हैलीकाप्टर की उड़ान संभव नहीं हो पाई। ऐसे में अब सी.एम. शनिवार सुबह शिमला लौट सकते हैं। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News