आईटी क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिए काम कर रही सरकार : मुख्यमंत्री

punjabkesari.in Wednesday, Jul 05, 2023 - 07:03 PM (IST)

वर्चुअल माध्यम से रखी आदर्श पुलिस थाना शाहपुर की आधारशिला 
शाहपुर (ब्यूरो):
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने बुधवार को चंडीगढ़ से वर्चुअल माध्यम से 5 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले आदर्श पुलिस थाना शाहपुर की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से पुलिस स्टेशन की आधारशिला रखना चाहते थे लेकिन खराब मौसम के कारण नहीं पहुंच सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने शाहपुर-फतेहपुर सड़क परियोजना के लिए 70 करोड़ रुपए आबंटित करने की योजना बनाई है और रैहन महाविद्यालय के लिए भी धन उपलब्ध करवाया गया है। इसके अलावा बीड़ में पुलिस थाना खोलने को स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिए काम कर रही है। आइटीआई शाहपुर में ड्रोन पायलट और मैकेनिक से सम्बंधित प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू किया गया है। राज्य की विकट आर्थिक स्थिति के बावजूद सरकार प्रदेश के विकास में धन की कोई कमी को आड़े आने नहीं देगी। 

राज्य के समग्र विकास पर सरकार का फोकस : चंद्र कुमार
इस दौरान कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सरकार द्वारा कई कदम उठाए गए हैं और सरकार राज्य के समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इससे पहले शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने आधुनिक पुलिस स्टेशन के निर्माण के लिए धनराशि प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक भवानी सिंह पठानिया व मलेंद्र राजन सहित जिला कांगड़ा कांग्रेस अध्यक्ष अजय महाजन व अन्य उपस्थित रहे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News