CM सुक्खू प्रदेश के 40 विधायकों के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे
punjabkesari.in Tuesday, Dec 13, 2022 - 07:19 PM (IST)

हिमाचल डेस्क : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और हिमाचल प्रदेश के सभी कांग्रेस विधायक 16 दिसंबर को राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे । कन्याकुमारी से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने के मौके पर हिमाचल कांग्रेस के सभी 40 विधायक इस यात्रा में शामिल होंगे. हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी इस यात्रा में जाएंगी. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि भारत जोड़ो देश भर में इतिहास रच रही है. 100 दिन पूरे होने के ऐतिहासिक मौके पर हिमाचल कांग्रेस के सभी 40 नव निर्वाचित विधायक इस यात्रा में शामिल होंगे। बता दें कि विधानसभा चुनाव के नतीजे से पहले अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल चुके हैं। इसके अलावा रघुवीर सिंह बाली, राजेश धर्माणी और अनिरुद्ध सिंह भी जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। अब तक हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं हुए हैं।