भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर श्रीनगर में मौजूद रहेंगे सीएम सुक्खू

Saturday, Jan 21, 2023 - 10:55 PM (IST)

शिमला (राक्टा): कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा आगामी 30 जनवरी को श्रीनगर में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के तिरंगा फहराने के साथ समाप्त होगी। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने शनिवार को यह बात कही। उन्होंने सचिवालय में कहा कि राहुल गांधी ने भारत को जोड़ने और देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने के लिए जो मुहिम छेड़ी है, उसको देशवासियों का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 145 दिनों में 3800 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली इस यात्रा को शुरू कर राहुल गांधी ने ऐतिहासिक कदम उठाया है और अब यह यात्रा अंतिम चरण में है। 

नरेश चौहान ने कहा कि आज देश और सरकार में कई ऐसी ताकतें हैं, जो लोगों को जोड़ने में कम विश्वास रखती हैं, ऐसे मे राहुल गांधी का मकसद है कि देश को जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि देवभूमि हिमाचल से होते हुए यह यात्रा आगे बढ़ी और अब श्रीनगर में पहुंच चुकी है। नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस अब हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करने जा रही है। प्रदेश में ये अभियान 26 जनवरी से शुरू होगा। इस अभियान के माध्यम से कांग्रेस हर गांव के साथ ही हर बूथ पर पहुंचेगी।  

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay