कांग्रेस के 20 विधायकों के साथ राजभवन पहुंचे सीएम सुक्खू

Tuesday, Dec 13, 2022 - 07:43 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस के 20 विधायकों को लेकर मंगलवार को राजभवन पहुंचे। इस दौरान उनके साथ विधायक हर्षवर्धन चौहान, चंद्र कुमार, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, नंदलाल, कुलदीप सिंह पठानिया, भुवनेश्वर गौड़, रवि कुमार, यादविंद्र गोमा, भवानी सिंह पठानिया, संजय रत्न, सुंदर सिंह, अनिरुद्ध सिंह, राजेश धर्माणी, केवल सिंह पठानिया, संजय अवस्थी, मोहन लाल ब्राक्टा, इंद्रदत्त लखनपाल और हरीश जनारथा साथ मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा भी साथ थे। इस तरह मुख्यमंत्री की दिनचर्या व्यस्त रही।

जाखू मंदिर में माथा टेकने के बाद विद्या स्टोक्स से की मुलाकात
सुक्खू अपने परिवार एवं विधायकों के साथ जाखू मंदिर के दर्शन करने भी गए तथा पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स से उनके आवास पर जाकर हालचाल पूछा। मुख्यमंत्री से प्रदेश सचिवालय में अलग-अलग कर्मचारी संगठनों, आम लोगों, अधिकारी व कर्मचारियों से चर्चा का सिलसिला जारी रहा। उन्होंने उच्च अधिकारियों के साथ भी अलग से सरकारी कामकाज की समीक्षा की। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मानवाधिकार विभाग के प्रतिनिधिमंडल ने विभाग के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

इसी तरह हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के अध्यक्ष आईएन मेहता, कार्यकारी अध्यक्ष प्रणव प्रताप सिंह, प्रदीप वर्मा, संदीप गुप्ता, सुमित शर्मा, बलदेव नेगी, हरिंदर वर्मा, अजय चौहान, उमेश पाल, मनोज चौहान, विशाल पवार, चंद्रमोहन चंदेल, अंकुश ठाकुर, डीके शर्मा और भगवान चंद शामिल रहे। उधर, विधानसभा सचिवालय अधिकारी संघ के प्रधान जितेंद्र सिंह कंवर, उपप्रधान बेग राम कश्यप व महासचिव निदेश चौहान ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री को बधाई दी है। प्रदेश सचिवालय में मंगलवार को भी उत्सव जैसा माहौल रहा तथा बाहर ढोल बजते रहे।

मुख्यमंत्री बनने के बाद सुक्खू का रोते हुए वीडियो वायरल
सुखविंदर सिंह सुक्खू को जिस समय मुख्यमंत्री घोषित किया गया, उस समय उनकी आंखों में आंसू आ गए। इस तरह उनके रोने का सोशल मीडिया में वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

राजनीतिक सलाहकार से मिलने को भी उमड़ी भीड़
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू से मिलने के लिए भी लोगों की भीड़ उमड़ी रही। उनसे कई अधिकारी, कर्मचारी व आम लोगों ने मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान अपने पद का कार्यभार भी संभाला।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
  

Content Writer

Vijay