CM सुक्खू ने वेतन स्थगन अधिसूचना वापस लेने का दिया आदेश, अगले महीने जारी होगी बकाया राशि

punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2026 - 10:42 AM (IST)

Shimla News : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को वित्त विभाग को वेतन स्थगन संबंधी अधिसूचना वापस लेने का निर्देश दिया और कहा कि बकाया राशि का भुगतान अगले महीने कर दिया जाएगा। सुक्खू की अध्यक्षता में हुई विभाग की एक बैठक में यह आदेश दिया गया। 

'...राज्य की वित्तीय स्थिति में काफी सुधार हुआ'

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की व्यावहारिक नीतियों के कारण राज्य की वित्तीय स्थिति में काफी सुधार हुआ है। एक बयान के अनुसार, सुक्खू ने कहा, ''राज्य की अर्थव्यवस्था ने उत्साहजनक परिणाम दिखाए हैं और हिमाचल प्रदेश आत्मनिर्भरता की ओर लगातार अग्रसर है।'' उन्होंने वित्त विभाग को अगले महीने सभी पेंशनभोगियों का बकाया जारी करने का निर्देश दिया। 

'सरकारी कर्मचारी राज्य की रीढ'

लंबित बकाया और महंगाई भत्ते (डीए) की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी कर्मचारी राज्य की रीढ़ हैं और सरकार उनके कल्याण और हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News