हैदराबाद पहुंचे CM सुक्खू, सत्ता-संगठन से जुड़े विषयों पर खरगे, प्रियंका व राहुल गांधी से की मुलाकात
punjabkesari.in Saturday, Sep 16, 2023 - 09:31 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सत्ता-संगठन से जुड़े विषयों को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में भाग लेने के लिए शनिवार को हैदराबाद पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के नेताओं से बात की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से हुई तबाही के बाद राहत एवं पुनर्वास कार्यों के संदर्भ में जानकारी भी दी। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करके आपदा में उदार वित्तीय मदद की गुहार लगाई है और बरसात के कारण हुई भारी क्षति को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है।
प्रधानमंत्री को पत्र लिखने के लिए प्रियंका का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का हिमाचल में बारिश, बाढ़ एवं भू-स्खलन के कारण हुई भारी क्षति को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखने के लिए आभार जताया।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here