सीएम सुक्खू ने ITBP जवान दीपेश परमार के निधन पर जताया शोक

Tuesday, Jan 09, 2024 - 06:21 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अरुणाचल प्रदेश में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल में तैनात दीपेश परमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनकी एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई। वह हमीरपुर जिला की नादौन तहसील के जजोली गांव के रहने वाले थे। उन्होंने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवार को हरसम्भव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay