हिमाचल : बजट सत्र के पहले दिन आल्टो कार में विधानसभा पहुंचे सीएम सुक्खू

punjabkesari.in Tuesday, Mar 14, 2023 - 06:27 PM (IST)

शिमला (राजेश): 14वीं विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सादगी एक बार फिर देखने को मिली। सीएम सुक्खू बजट सत्र के लिए ओकओवर से विधानसभा के लिए अपनी आल्टो कार में पहुंचे। सुबह करीब सवा 10 बजे मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास ओकओवर से विधानसभा के लिए रवाना हुए और साढ़े 10 बजे विधानसभा पहुंचे। विधानसभा परिसर में जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला पहुंचा तो पहले सब हैरान रहे गए कि एक आल्टो कार सीएम के काफिले में कैसे पहुंच गई, वहीं सुरक्षा कर्मी भी पहचान नहीं पाए कि यह मुख्यमंत्री की कार है और जब आल्टो कार से मुख्यमंत्री उतरे तो सभी हैरान रह गए, ऐसे में उन्होंने एक बार फिर जनता से जुड़े होने का संदेश दिया।

इस मौके पर अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक रहते वह पूर्व में भी विधानसभा में अपनी आल्टो कार से आते रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज जब वह पहले बजट सत्र के लिए इस कार में आए तो पुरानी यादें एक बार फिर ताजा हो गईं।इस दौरान शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और विधायक रवि ठाकुर भी उनके साथ मौजूद रहे। विधानसभा पहुंचने पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इससे पूर्व भी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू कई बार वीआईपी प्रोटोकॉल छोड़कर एक साधारण व्यक्ति की तरह माल रोड पर सुबह की सैर और लोगों से बातचीत करते नजर आए थे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News