CM सुक्खू ने फिर बदले मंत्रियों के विभाग, जानिए अब किस मंत्री के पास कौन-सा विभाग

Friday, Feb 02, 2024 - 09:39 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक बार फिर अपने मंत्रियाें के विभागाें में फेरबदल किया है। इसके तहत 2 नए बने मंत्रियाें काे विभागाें का बंटवारा करने के बाद जिन 3 मंत्रियाें से विभाग वापस लिए गए थे, उनकाे नए विभागाें का अतिरिक्त दायित्व साैंपा है। इस तरह मुख्यमंत्री ने 6 मंत्रियाें के विभागाें में फेरबदल किया है। विभागाें में किए गए फेरबदल के बाद अब मुख्यमंत्री के पास पहले की तरह वित्त, सामान्य प्रशासन, गृह, याेजना, कार्मिक एवं अन्य गैर आबंटित विभागाें का दायित्व रहेगा। इसी तरह उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहाेत्री पहले की तरह जल शक्ति विभाग, परिवहन, भाषा कला एवं संस्कृति तथा सहकारिता विभाग देखते रहेंगे। मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल से श्रम एवं राेजगार विभाग वापस लिया गया है। इसके बदले उनकाे सैनिक कल्याण का अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है। वह पहले की तरह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग भी देखते रहेंगे। 

मंत्री चंद्र कुमार के पास पहले की तरह कृषि एवं पशुपालन विभाग का दायित्व रहेगा। उद्याेग मंत्री हर्ष वर्धन चाैहान अब उद्याेग के साथ संसदीय मामले तथा श्रम एवं राेजगार विभाग का अतिरिक्त विभाग भी देखेंगे। इससे पहले उनसे आयुष मंत्रालय वापस लिया गया था। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी काे अब जन शिकायत निवारण का विभाग दिया गया है। शिक्षा मंत्री राेहित ठाकुर अब उच्च एवं प्रारंभिक शिक्षा के साथ मुद्रण एवं प्रकाशन विभाग का दायित्व भी देखेंगे। उनसे पहले तकनीकी शिक्षा विभाग वापस लिया गया था। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के विभागाें में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। लाेक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह काे अब शहरी विकास विभाग का अतिरिक्त जिम्मा भी साैंपा गया है। इससे पहले उनसे युवा सेवाएं एव खेल विभाग वापस लिया गया था। 

2 नए मंत्रियाें राजेश धर्माणी और यादविंद्र गाेमा काे पहले के विभागाें के अलावा नए विभाग दिए गए हैं। इसके तहत राजेश धर्माणी काे टीसीपी और हाऊसिंग और तकनीकी शिक्षा के साथ व्यवसायिक एवं औद्याेगिक प्रशिक्षण का अतिरिक्त दायित्व साैंपा गया है। आयुष के साथ युवा सेवाएं और खेल विभाग देख रहे यादविंद्र गाेमा काे अब विधि विभाग का अतिरिक्त जिम्मा साैंपा गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से शुक्रवार देर शाम अधिसूचना जारी कर दी गई है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay