डॉ. राजीव बिंदल के BJP अध्यक्ष बनने पर बोले CM, कहा-नब्ज देख पता लगा लेंगे मर्ज

Saturday, Jan 18, 2020 - 02:54 PM (IST)

शिमला : हिमाचल BJP के अध्यक्ष बनने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राजीव बिंदल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संगठन का काम आ डॉक्टर के पास है जो नब्ज देख कर मर्ज का पता लगा लेते है और ईलाज ऐसा होता है जिसका कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं होता है। राजीव बिंदल की दो वर्षों में बोलती बंद थी। न चाहते हुए भी पद की गरिमा का सम्मान करते हुए विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर दो साल स्वर्णिम काम किया। लेकिन अब राजीव बिंदल को आज़ादी मिल गयी है और संगठन को मजबूत करने का काम मिल गया है। संगठन से सरकार बनती है। सरकार को चलाने में कार्यकर्ता और संगठन का सहयोग जरूरी होता है। सरकार ने दो साल में कई अभूतपूर्व काम किये हैं।विपक्ष के पास सरकार को घेरने का कोई मुद्दा नहीं है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत हासिल की जिसका श्रेय सभी कार्यकर्ताओं को जाता है। पूरे देश मे जीत का अलग संदेश गया।69 %वोट शेयर लोकसभा चुनावों में बीजेपी को हिमाचल प्रदेश में मिला जो देश का सबसे ज्यादा है। अगले चुनाव के लिए कार्य करने का काम शुरू हो गया ही जिसकी जिम्मेदारी राजीव बिंदल को पार्टी ने सौंपी है। सरकार और संगठन दोनों को मिलकर 2022 के लिए काम करना है। 50 सीटों को जीतकर 2022 में फिर से बीजेपी की सरकार बनानी है। पांच साल बाद सरकार बदलने का सिलसिला बदलना होगा और इस बार भाजपा इसे करके दिखाएगी। निवर्तमान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने भी अपने कार्यकाल में संगठन को मजबूत काटने का काम किया है जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।

Edited By

Simpy Khanna