जब भरी सभा में CM का नाम भूले Chief Whip नरेंद्र बरागटा

Friday, Jun 07, 2019 - 04:23 PM (IST)

शिमला (योगराज): शिमला के नावर क्षेत्र के टिक्कर में तहसील खोलने को प्रदेश मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने की खुशी में स्थानीय विधायक एवं भाजपा वरिष्ठ नेता नरेंद्र बरागटा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद करने पहुंचे। इस दौरान जब उन्होंने जनसभा को संबोधित किया तो वह मुख्यमंत्री का नाम भूल गए। 


उन्होंने जयराम की जगह प्रो प्रेम कुमार धूमल को मुख्यमंत्री कह कर संबोधित किया। जिसके चलते सभी लोग नरेंद्र बरागटा की तरफ हैरानी से देखने लगे। हालांकि संबोधन के समय उनके पास ही जयराम ठाकुर खड़े थे। इसके बावजूद भी वह उनका नाम भूल गए। इस मौके पर ही लोगों के साथ-साथ कई विधायक भी मौजूद थे। 

Ekta