CM जयराम ने नाचनवासियों को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला जुबानी हमला

Saturday, Mar 02, 2019 - 06:36 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी): सी.एम. जयराम ठाकुर ने शनिवार को अपने गृह जिला के नाचन विधानसभा में लगभग 75 करोड़ रुपए के 29 उद्घाटन व शिलान्यास कर नाचनवासियों को बड़ी सौगात दी। इस दौरान उन्होंने धनोटू चौक से भाजपा युवा मोर्चा नाचन द्वारा अपना परिवार-भाजपा परिवार बाइक रैली को हरी झंडी दिखा रवाना किया। इससे पहले कोट पंचायत पहुचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सी.एम. का जोरदार स्वागत किया और खुली जीप में बिठा जनसभा स्थल तक ले जाया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कोट में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक हैलीपैड स्थापित किया जाएगा। इस दिशा में सरकार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मंडी जिला की कमरूनाग घाटी में एक हैलीपैड स्थापित किया जाएगा ताकि कमरूनाग मंदिर जाने के लिए लोगो को आसानी हो सके।

घटिया राजनीति करती है कांग्रेस

उन्होंने कांग्रेस पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस घटिया राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी सरकार ने एक वर्ष 2 महीने के कार्यकाल में 10  हजार करोड़ रुपए की राशि विकास कार्यों के लिए स्वीकृत करवाई हो लेकिन कांग्रेस के नेता पूछते हैं कि विकास कहां है। कांग्रेस को अभी भी विकास नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में यह धारणा है कि जेब में पैसा आ जाए वही विकास है लेकिन जो हो रहा है वह नजर नहीं आ रहा है।

लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरगामी सोच से आज देश के हर किसान के खाते में 2 हजार रुपए पहली किस्त के रूप में आ रहे हैं और शेष दूसरी किस्तें आगामी समय में आ जाएंगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का नाचन विधानसभा क्षेत्र एक ऐसा विधानसभा क्षेत्र बनकर उभरा है जहां पर रिकॉर्ड मतों से भाजपा को जीत हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव भी नाचन के सिर पर है और इस बात को मद्देजर रखते हुए हरेक कार्यकर्ता को भाजपा के पक्ष में वोट डालने और भारी बहुमत से हिमाचल प्रदेश की 4 सीटें जीतने और देश के प्रधानमंत्री के हाथों को और मजबूत करने का उन्होंने आह्वान किया।

अभिनंदन की भारत वापसी पर हिमाचलवासियों को दी बधाई

उन्होंने विंग कमांडर अभिनंदन की भारत वापसी पर भी हिमाचलवासियों को बधाई दी है और पी.एम. नरेंद्र मोदी की इस तरह के त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा की है। इस मौके पर नाचन के विधायक विनोद कुमार, कृषि जनजाति मंत्री रामलाल मारकंडा, बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अजय राणा, डी.सी. मंडी ऋग्वेद और एस.पी. मंडी गुरदेव चंद शर्मा सहित तमाम अधिकारी मौजद रहे।

Vijay