CM जयराम ने दी प्रदेशवासियों को होली की बधाई (Watch Video)

Wednesday, Mar 20, 2019 - 03:54 PM (IST)

शिमला (राजीव): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश वासियों को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि होली के इस पर्व ने सभी लोगों को अपने मनमुटाव भुलाकर खुशी के साथ होली का त्यौहार मनाना चाहिए। हर्ष, उल्लास एवं नवचेतना का प्रतीक यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत की याद दिलाता है। इस पावन पर्व पर हमारी संस्कृति के विविध रंग मुखरित हो उठते हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया है कि वे सामाजिक जड़ता का दहन कर समरसता व भाईचारे का वातावरण तैयार करें, जिससे प्रदेश के विकास को गति मिल सके। प्रदेश सरकार को लोगों का पिछले एक साल से बहुत प्यार मिल रहा है और आगे भी इसी तरह के प्यार की उन्हें उम्मीद है। प्रदेश सरकार भी प्रदेश के लोगों के चहुमुखी विकास के वचनबद्ध है।

Ekta