CM जयराम बल्ह में प्रस्तावित हवाई अड्डे का ऐसे करेंगे सर्वेक्षण, पढ़ें खबर

Thursday, Dec 06, 2018 - 07:17 PM (IST)

मंडी (नीरज): मंडी जिला की बल्हघाटी में प्रस्तावित हवाई अड्डे की प्रक्रिया धीरे-धीरे आगे बढ़ती हुई नजर आ रही है। हालांकि इसका विरोध भी हो रहा है लेकिन सरकार ने विरोध का दरकिनार करते हुए इस प्रक्रिया को लगातार जारी रखा हुआ है। अब प्रस्तावित हवाई अड्डे का एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा हवाई सर्वेक्षण किया जाएगा। यह सर्वेक्षण कल यानी शुक्रवार 7 दिसम्बर को दोपहर बाद करीब 3 बजे होगा। सी.एम. जयराम ठाकुर भी इस सर्वेक्षण में ए.ए.आई. की टीम के साथ विशेष रूप से मौजूद रहेंगे और हैलीकॉप्टर के माध्यम से पूरी साइट का निरीक्षण करेंगे।

हणोगी में वाहन योग्य पुल की रखेंगे आधारशिला

इसके लिए वह मंडी जिला के एकदिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। प्रवास के तहत दोपहर से पहले सी.एम. हणोगी में वाहन योग्य पुल की आधारशिला रखेंगे। यह पुल 2 विधानासभा क्षेत्रों सराज और द्रंग को सड़क मार्ग द्वारा आपस में जोडऩे का काम करेगा। इसके साथ ही सी.एम. यहां पर सड़क निर्माण का भूमिपूजन भी करेंगे। डी.सी. मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने सी.एम. के मंडी जिला के एकदिवसीय प्रवास कार्यक्रम की पुष्टि की है।

Vijay