OPS को राजनीतिक मुद्दा बनाने में लगी है कांग्रेस : जयराम

Thursday, Sep 22, 2022 - 10:18 PM (IST)

मंडी (रजनीश): कांग्रेस ओपीएस को राजनीतिक मुद्दा बनाने में लगी हुई है। यह बात वीरवार को मंडी में प्रैस वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कही। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में एनपीएस को कांग्रेस सरकार 2003 में लाई थी। उसके बाद हिमाचल में फिर से 2012 में कांग्रेस की सरकार बनी थी तो उस वक्त ओपीएस को बहाल क्यों नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकारों ने ओपीएस बहाल करने का ऐलान तो कर दिया पर आज दिन तक वहां पर इसे लागू नहीं किया जा सका है। 

केंद्र में कभी नहीं आएगी कांग्रेस, हिमाचल में तो दूर की बात
उन्होंने कहा कि केंद्र में सरकार कांग्रेस की कभी भी नहीं आएगी, हिमाचल में तो दूर की बात है। उन्होंने कहा कि पीएम के कार्य करने का अपना अंदाज है। पीएम बिना मांगे सब कुछ दे देते हैं, उनसे मांगने की जरूरत नहीं होती है। प्रधानमंत्री हिमाचल आएं या फिर दिल्ली में हों, वह सब कुछ देते हैं। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, राकेश जम्वाल, त्रिलोक जम्वाल, बिहारी लाल व इंद्र सिंह गांधी उपस्थित रहे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay