भारत जोड़ो यात्रा निकालने की बजाय अपनी पार्टी को जोड़ने का प्रयास करें कांग्रेस नेता : जयराम

Wednesday, Sep 07, 2022 - 11:49 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी देश में इस समय सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। ऐसे में कांग्रेस नेताओं को भारत जोड़ो यात्रा निकालने की बजाय अपनी पार्टी को जोड़ने का प्रयास करना चाहिए। जयराम ठाकुर यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गुलाम नबी आजाद सहित देश और प्रदेश में कांग्रेस नेता अपनी पार्टी को छोड़ रहे हैं। उन्होंने पशुओं में फैले लंपी वायरस को लेकर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में कहा कि सरकार इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। सरकार की तरफ से पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है तथा जिनमें लंपी वायरस के लक्षण देखे गए हैं, उनका उपचार किया जा रहा है। 

कांग्रेस डूबता जहाज, सभी कर रहे किनारा : सुरेश कश्यप
हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है, जिससे सभी किनारा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के बाद प्रदेश में भी कांग्रेस का अस्तित्व समाप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा तैयार है तथा चुनाव प्रबंधन को लेकर गठित समितियां मोर्चे पर डट गई हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay