केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर से मिले CM जयराम, जानिए क्या रखी बड़ी मांग

Saturday, Jun 08, 2019 - 10:15 PM (IST)

शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश में चल रही विकासात्मक गतिविधियों में तेजी लाने के लिए 5 हैक्टेयर वन भूमि तक परिवर्तित करने की शक्ति राज्य सरकार को प्रदान करने की मांग की है। उन्होंने नई दिल्ली में यह मांग केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से भेंटकर उठाई, साथ ही उन्हें मंत्रालय का पदभार संभालने की बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ी राज्य होने के कारण हिमाचल प्रदेश का अधिकतर क्षेत्र वन भूमि के अंतर्गत आता है, जिससे परियोजनाओं को पूरा करने में बाधा उत्पन्न होती है। यदि वन भूमि को परिवर्तित करने की शक्ति राज्य को प्रदान की जाती है तो विकासात्मक परियोजनाओं के कार्य निष्पादन में तेजी आएगी।

क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ में शामिल किया जाए हिमाचल

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत है जो काफ ी दूर है और विकास कार्यों में विलंब होता है। यदि हिमाचल प्रदेश को क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत शामिल किया जाता है तो कार्य निष्पदान में सुगमता और तेजी आएगी क्योंकि चंडीगढ़ हिमाचल के काफ ी निकट है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से वन और पर्यावरण से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री की तरफ से उठाए गए मामलों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।

Vijay