मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को आज मिल सकती है एम्स से छुट्टी

Sunday, Feb 20, 2022 - 11:56 PM (IST)

स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट सामान्य, चिकित्सकों की निगरानी में हो रही है जांच
शिमला (भूपिन्द्र):
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को रविवार को अखिल भारतीय आयुॢवज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी नहीं हुई। चिकित्सकों ने उन्हें एक दिन और अस्पताल में ही विश्राम करने के लिए कहा था। ऐसे में संभावना है कि मुख्यमंंत्री जयराम ठाकुर को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। मुख्यमंत्री गत शुक्रवार को सीने में दर्द के कारण एम्स में भर्ती हुए थे। रविवार को भी अस्पताल में मुख्यमंत्री की नियमित जांच की गई, जिसमें उनकी रिपोर्ट सामान्य आई है तथा वह अब स्वस्थ हैं। 

उधर, प्रदेश सरकार के हवाले से जारी सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में हैं तथा उन्हें एक या दो दिन के भीतर छुट्टी दे दी जाएगी। जानकारी है कि अस्पताल से छुट्टी होने के बाद एक दिन दिल्ली में ही विश्राम कर सकते हैं तथा 22 फरवरी को शिमला आएं। 22 फरवरी को शिमला में भाजपा विधायक दल की बैठक भी है, जिसमें वह भाग ले सकते हैं। वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने रविवार को मुख्यमंत्री के निजी स्टाफ से दूरभाष पर सीएम जयराम का कुशलक्षेम जाना और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Content Writer

Vijay