विधानसभा में बजट पेश करने बाद दिल्ली जाएंगे CM जयराम, यह है खास मकसद

Thursday, Mar 05, 2020 - 06:10 PM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कल यानी शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बजट पेश करेंगे। बजट पेश बाद वह दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर बाद 3 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे तथा साढ़े 4 बजे दिल्ली पहुंच जाएंगे। इसके बाद वह शाम को बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के बेटे गरीश की रिसैप्शन में शामिल होंगे। उसके बाद उनका रात्रि विश्राम दिल्ली में ही रहेगा। फिलहाल अभी तक उनकी वापसी का कार्यक्रम फाइनल नहीं हुआ है।

Vijay