CM जयराम बोले-भारत में रहना है तो बोलना होगा ‘‘भारत माता की जय’’

Tuesday, Feb 25, 2020 - 04:16 PM (IST)

शिमला (योगराज): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अगर भारत में रहना है तो भारत माता की जय बोलना पड़ेगा, जो लोग नहीं बोलेंगे उन पर अब गहन विचार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जिस तरह के हालात बनाने की कुछ लोग कोशिश कर रहे हैं वह देश के लिए ठीक नहीं है। केवल राजनीतिक फायदे के लिए देश के बारे में गलत बाते करना सही नहीं है। जो लोग देश की संवैधानिक मर्यादाओं का आदर नहीं करते हैं उनके साथ सख्ती से निपटने की जरूरत है।

विपिन परमार ने विधानसभा अध्यक्ष के पद के लिए भरा नामांकन

वहीं उन्होंने कहा विधानसभा अध्यक्ष के पद के लिए विपिन सिंह परमार के नाम पर सहमति बनी है और नामांकन भी भर लिया गया है। विपिन सिंह परमार ने मंत्री पद से इस्तीफा सौंप दिया है जिसे राज्यपाल की मंजूरी के लिए आज भेज दिया जाएगा। मंत्रिमंडल विस्तार पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी भी नए मंत्री बनाए जा सकते हैं।

Vijay