CM जयराम बोले-रिज मैदान पर ऐतिहासिक होगा BJP का कार्यक्रम

Thursday, Dec 26, 2019 - 09:18 PM (IST)

शिमला (तिलक राज): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीरवार को एक बार फिर रिज मैदान पर प्रस्तावित रैली की तैयारियों का जायजा लिया। वह इससे पहले भी रिज मैदान पर पहुंच कर तैयारियों का जायजा ले चुके हैं। बता दें कि शुक्रवार को रिज मैदान पर सरकार के 2 साल पूरे होने पर कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि रिज मैदान पर भाजपा के 2 साल का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कि चुनौतियों से बहुत कुछ सीखने व आगे बढऩे का मौका मिलता है। प्रदेश सरकार ने भी 2 वर्षों में कई चुनौतियां पार की हैं।

Vijay