मंत्री पद की चाह रखने वालों को करना होगा उपचुनाव तक इंतजार : जयराम

punjabkesari.in Monday, Jul 22, 2019 - 07:47 PM (IST)

शिमला (योगराज): शिमला में भाजपा सरकार एवं संगठन के बीच बैठक शुरू हो गई है। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मुताबिक बैठक में मुख्यत: भाजपा सदस्यता अभियान और विधानसभा सत्र को लेकर चर्चा की जाएगी। इस अभियान में 3 लाख से ज्यादा सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। 3 लाख नए सदस्य जुड़ने के बाद प्रदेश में भाजपा के 15 लाख सदस्य हो जाएंगे। रमेश धवाला, इंदु गोस्वामी व नाराज भाजपा के लोगों के बारे में पूछे गए सवाल के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी में किसी तरह की कोई नाराजगी नहीं है। अगर थोड़ी बहुत नाराजगी होगी तो उसे सब मिल-बैठकर दूर करेंगे।

पच्छाद व धर्मशाला के उपचुनाव के बाद होगा मंत्रिमंडल विस्तार

मंत्रिमंडल विस्तार पर मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि पच्छाद व धर्मशाला के उपचुनाव के बाद ही मंत्रिमंडल विस्तार होगा। उससे पहले मंत्रिमंडल विस्तार की कोई संभावना नही है। चंद्रयान के सफल परीक्षण के लिए मुख्यमंत्री ने सभी वैज्ञानिकों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Related News