घुटने में दर्द की शिकायत को लेकर हिमाचल के सबसे बड़े अस्पताल में पहुंचे CM Jairam

Thursday, Jul 18, 2019 - 08:27 PM (IST)

शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर घुटने में दर्द की शिकायत को लेकर सुबह 9 बजे हिमाचल के सबसे बड़े अस्पताल आई.जी.एम.सी. पहुंचे। इस दौरान अस्पताल में उनके पांव का एक्स-रे किया गया। रेडियोलॉजी विभाग में उनका यह एक्स-रे टैस्ट लिया गया, जिसकी रिपोर्ट सामान्य आई है। मुख्यमंत्री ने आई.जी.एम.सी. के प्रिंसीपल डॉ. मुकंद लाल के ऑफिस में टैस्ट रिपोर्ट आने का इंतजार किया। डॉ. मुकंद लाल व ऑर्थो विशेषज्ञ डा. मनोज ठाकुर ने उनकी एक्स-रे रिपोर्ट देखी। आई.जी.एम.सी. के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज ने बताया कि मुख्यमंत्री की रिपोर्ट सामान्य है।

Vijay