एक दिवसीय दौरे पर ऊना पहुंचे सीएम जयराम, प्रदेश के कर्ज को लेकर कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

punjabkesari.in Thursday, Dec 16, 2021 - 05:20 PM (IST)

ऊना (अमित शर्मा) : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने एकदिवसीय ऊना जिला के प्रवास के दौरान मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में विधिवत पूजा अर्चना करते हुए शीश नवाया। माता चिंतपूर्णी के मंदिर में हाजिरी लगाने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विश्राम गृह भरवाई में पहुंचे लोगों की जन समस्याएं भी सुनी। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा लिए जा रहे लोन मामले पर कैग की रिपोर्ट को लेकर भी मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के सिर पर हिमाचल को कर्ज तले दबाने का ठीकरा फोड़ा। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था दशकों से बनी हुई है केवल मात्र इस सरकार के समय नहीं बल्कि इससे पूर्व रही सरकारों ने भी हिमाचल प्रदेश को कर्ज के तले दबाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। इस वक्त परिस्थिति है कि प्रदेश को चलाने के लिए इसी व्यवस्था को आगे बढ़ाना पड़ेगा और आने वाले समय में भी यदि कोई और सरकार आती है तो वह भी यही काम करेगी। केवल मात्र राजनीतिक सुर्खियां बटोरने के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ऊना जिला के एक दिवसीय दौरे के दौरान वीरवार शाम मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे। इस दौरान पुजारियों ने माता के दरबार में मुख्यमंत्री से विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। माता के दरबार में नतमस्तक होने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भरवाई विश्राम गृह में जन समस्याएं भी सुनी। मुख्यमंत्री से कैग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि केवल इस सरकार द्वारा ही कर्ज नहीं लिए गए है। हिमाचल प्रदेश को कर्ज लेकर संचालित करने की प्रथा सालों तक हिमाचल पर राज करने वाली पार्टी ने ही शुरू की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय तक हिमाचल पर राज करने वालों ने ऐसी हालत हिमाचल प्रदेश की कर दी है कि सरकार को जन सुविधाओं के लिए कर्ज लेना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि वर्तमान परिस्थितियां छोड़िए आने वाले समय में भी जो भी सरकार हिमाचल में आएगी वह इसी प्रथा के तहत प्रदेश को चलाएगी। केवल मात्र सरकार पर कर्ज लेने का आरोप लगाकर कोई भी पार्टी अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि इस रिपोर्ट में जिन बिंदुओं को उठाया गया है उन पर प्रदेश की सरकार जल्द बात करेगी। हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति आज की ऐसी नहीं है यह सालों से ऐसी ही बनी हुई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News