स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया के घर पहुंचे सीएम जयराम, परिजनों से व्यक्त कीं संवेदनाएं

Friday, Feb 19, 2021 - 04:56 PM (IST)

शिमला/कांगड़ा (योगराज): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया के पैतृक निवास स्थान जिला कांगड़ा के फतेहपुर पहुंचकर उनके शोक संतप्त परिजनों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। बता दें कि सुजान सिंह पठानिया का हाल ही में निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस मौके पर उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, वन मंत्री राकेश पठानिया, पूर्व सांसद कृपाल परमार और अन्य व्यक्ति भी  उपस्थित थे।

Content Writer

Vijay