वीरभद्र सिंह का हाल जानने IGMC पहुंचे CM जयराम

Thursday, Aug 08, 2019 - 02:25 PM (IST)

शिमला (योगराज): तबीयत खराब होने के बाद आई.जी.एम.सी. शिमला में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का हाल जानने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर गुरुवार को अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वीरभद्र सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने वीरभद्र सिंह का इलाज कर रहे चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी हासिल की और उनको बेहतर स्वास्थ्य लाभ देने के निर्देश दिए।


उल्लेखनीय है कि बुधवार को वीरभद्र सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में दिक्कत और खांसी जुखाम की शिकायत के चलते आई.जीएम.सी. शिमला लाया गया, जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया।

Ekta