पंजाब BJP के पूर्व अध्यक्ष की शोक सभा में पहुंचे CM जयराम, बोले- वो मेरे बहुत करीबी थे (Video)

Wednesday, Oct 30, 2019 - 04:11 PM (IST)

शिमला/फिरोजपुर (सन्नी चोपड़ा): हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर फिरोजपुर में पंजाब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य कमल शर्मा के देहांत पर शोक सभा में शामिल हुए।


जयराम ने कमल शर्मा की शोक सभा में पहुंचकर उनके परिवार के साथ दुख साझा किया।


बता दें कि दिवाली के दिन सैर करते कमल शर्मा को हार्ट अटैक आया था। वह पंजाब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य थे।


जयराम ठाकुर ने कहा कि वह मेरे बहुत करीबी थे।

Ekta