जयराम सरकार की बड़ी कामयाबी, 4751 करोड़ के प्रोजेक्ट की किश्तें मंजूर

Tuesday, Jul 17, 2018 - 02:35 PM (IST)

शिमला/दिल्ली (कमल): जयराम सरकार को बड़ी कामयाबी मिली है। वित्त मंत्रालय ने विभिन्न परियोजनाओं के लिए हिमाचल को 4751 करोड़ की पहली किश्त मंजूर कर दी है।इसमें 708 करोड़ रुपए की किश्त किसानों के लिए जारी हुई है। इस राशि को सिंचाई, चैक डैम, नहरें और तालाब बनाने के लिए खर्च किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी 2022 तक किसानों की आय दोगुना करना चाहते हैं। अब हिमाचल में किसानों को सिंचाई के लिए ख़ास सुविधा मिलेगी। मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 423 करोड़ रुपए मंजूर हुए। इस योजना की फंडिंग ADB करेगा। 

गडकरी से भी मुलाकात 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान मंगलवार को नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हिमाचल में राष्ट्रीय राजमार्गों और जल सिंचाई परियोजनाओं को लेकर चर्चा की। जानकारी के मुताबिक गडकरी के आवास पर दोनों के बीच करीब एक घंटा बैठक हुई, जिसमें कई अधिकारी भी मौजूद थे। वहीं हरियाणा और हिमाचल के बॉर्डर के पास हिरणका में बन रहे बांध को लेकर भी चर्चा की गई। इस बांध को दो तीन राज्य मिलकर बना रहे हैं, जिसका पानी हरियाणा को जाएगा और बिजली हिमाचल के पास रहेगी। साथ ही अन्य राज्यों भी इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। 

Ekta