CM जयराम ने पार्टी का झंडा लगाकर शुरू किया ‘मेरा परिवार, भाजपा परिवार’ अभियान

Tuesday, Feb 12, 2019 - 08:55 PM (IST)

शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को मेरा परिवार, भाजपा परिवार अभियान का शुभारंभ किया। छोटा शिमला में पार्टी कार्यकर्ताओं के आवास पर झंडा लगाकर उन्होंने इस अभियान को शुरू किया। इसी तरह भाजपा ने प्रदेशभर में प्रत्येक बूथ पर इस कार्यक्रम को मनाया। प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने ऊना में भाजपा का झंडा लगाया। इसी तरह भराड़ी में विधायक जिया लाल, रुल्दू भट्टा में पवन नैय्यर, कैथू में मंत्री कृष्ण कपूर, अनाडेल में ठाकुर महेंद्र सिंह, समरहिल में विधायक रीटा धीमान, टुटू में करनल इंद्र सिंह, मज्याट में रविंद्र धीमान, बालूगंज में अरुण कुमार मेहरा, कच्ची घाटी में मुल्खराज प्रेमी, टूटीकंडी में डा. राजीव सैजल, फागली में कमलेश कुमारी, नाभा में सुरेंद्र शौरी, कृष्णानगर में गणेश दत्त, राम बाजार में राकेश जम्वाल, लोअर बाजार में हंसराज, जाखू में मंत्री विपिन परमार, बेनमोर में अनिल शर्मा, इंजन घर में राकेश पठानिया, संजौली में बलबीर वर्मा, लोअर ढली में नरेंद्र बरागटा, अप्पर ढली में हीरा लाल, भट्टाकुफर में विनोद कुमार, शांति विहार में जवाहर ठाकुर, सांगटी में बलदेव तोमर, मल्याणा में इंद्र सिंह, पंथाघाटी में वीरेंद्र कंवर, कसुम्पटी में सरवीण चौधरी ने भाजपा का झंडा लगाया।

इसी तरह विकास नगर में रामलाल मारकंडा, कंगनाधार में विक्रम सिंह जरयाल, पटयोग में रमेश धवाला, न्यू शिमला में गोविंद ठाकुर, खलीनी में सुरेश भारद्वाज, कनलोग में प्रकाश राणा, तारा देवी में होशियार सिंह, शोघी में किशोरी लाल, हीरा नगर में नरेंद्र ठाकुर, बनुटी में बलबीर चौधरी, घन्नाहट्टी में राजेश ठाकुर, फागु में सुखराम चौधरी, सांगटी समरहिल में जे.आर. कटवाल, पवाबो कमयाना में राजिंद्र गर्ग, वदैहरी में सुभाष ठाकुर, जाठिया देवी में सुरेश कश्यप, ग्रेन फॉयल में परमजीत सिंह पम्मी ने कार्यकर्ताओं के घर जाकर स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का झंडा फहराया। हिमाचल में भी हर बूथ पर यह कार्यक्रम चलाया गया। छोटा शिमला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सी.एम. के ओ.एस.डी. महेंद्र सिंह धर्माणी भी मौजूद रहे।

Vijay