पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर CM जयराम ने जताया शोक (Video)

Wednesday, Aug 07, 2019 - 11:48 AM (IST)

शिमला: देश की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शोक जताया है। दरअसल मंगलवार देर रात हृदय गति रुकने से दिल्ली के एम्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। हिमाचल के सीएम सहित बीजेपी के अध्यक्ष सत्ती ने उनके निधन पर दुख जताया। जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर कहा कि पूर्व विदेश मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती सुषमा स्वराज जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। यह भारत व बीजेपी दोनों के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे एवं उनके परिवारजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
 

Ekta