CM जयराम ने ओकओवर में मनाया लोहड़ी का त्यौहार, प्रदेश वासियों को दीं शुभकामनाएं

Thursday, Jan 13, 2022 - 08:31 PM (IST)

शिमला (योगराज): हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीरवार को शिमला स्थित निवास स्थान ओकओवर में अपने परिवार के साथ लोहड़ी पर्व मनाया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज व स्वास्थ्य मंत्री राजीव सहजल मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने लोगों को लोहड़ी व मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस त्यौहार का ऋतु के अनुसार और धार्मिक महत्व भी है। इस दिवस को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं और वर्ष का यह अति शुभ दिन माना गया है। इस दिवस से उत्तरायण का प्रारंभ भी माना गया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह त्यौहार प्रदेश के लोगों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाएगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay