CM जयराम का दावा, अच्छे मार्जिन के साथ दोनों सीटों पर जीत दर्ज करेगी BJP

Sunday, Sep 29, 2019 - 04:58 PM (IST)

 

शिमला (योगराज): प्रदेश में 2 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में टिकट के आबंटन के साथ ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दोनों सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने टिकट को लेकर जो निर्णय किया है। पार्टी उन दोनों उम्मीदवारों को जिताने के लिए काम करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छे मार्जिन के साथ दोनों सीटों पर भाजपा फिर से कब्जा करेगी। इससे पहले भी दोनों सीटों पर भाजपा ही काबिज थी और अब उपचुनावों में भी फिर से भाजपा इन दोनों सीटों पर जीत हासिल करेगी।

Ekta