कुदरत ने फिर मचाया कहर, रामपुर में बादल फटा, देखिए तबाही की तस्वीरें (Video)

Monday, Aug 26, 2019 - 11:44 AM (IST)

रामपुर बुशहर (विशेषर नेगी): हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। शिमला के रामपुर बुशहर के बधाल में बादल फटने से घरों और नेशलन हाईवे को नुकसान हुआ है। सड़क पर मलबा आ गया है। बताया जा रहा है कि एक छोटी गाड़ी भी गायब है। जिसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।


किन्नौर व स्पीति के लिए वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप है। बादल फटने के बाद आई बाढ़ ने एक होटल समेत कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया। बधाल खड्ड में पानी बढ़ने से मुख्य मार्ग पर पैदल आवाजाही भी ठप है। सोमवार सुबह करीब 3 बजकर 40 मिनट पर यह घटना हुई।

मार्ग बहाल करने का कार्य में मशीनरी की कमी से दिक्कतें आ रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों को सचेत किया है। इस घटना में कितना नुकसान हुआ है अभी आंकलन नहीं हो पाया है। सूचना है कि बाढ़ की चपेट में आने से वाहन भी बहे है। लेकिन कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।


बताया जा रहा है कि बधाल के जंगल में बादल फटे हैं। उसके बाद बाढ़ की स्थिति बनी। बाढ़ का मलबा नीचे आकर नेशन हाईवे में काफी बिखर गया है। मलबे के साथ काफी मोटे पेड़ व पत्थर भी आए हैं।


पुलिस चौकी प्रभारी ज्यूरी चंदन नेगी ने बताया कि बादल फटने से नेशनल हाइवे बंद हो गया है। खतरे को देखते हुए मुख्य मार्ग पर पैदल आवाजाही भी रोक दी गई है। मार्ग खोलने की प्रक्रिया आरम्भ हो गई है।

Ekta