हिमालयी राज्यों के ‘‘Today And Tomorrow’’ पर शिमला में मंथन शुरू (Video)

Saturday, Mar 02, 2019 - 03:20 PM (IST)

शिमला (योगराज): सी.पी.आर.जी. इंडिया द्वारा शिमला में हिमालयी राज्यों के ‘‘आज और कल’’ विषय पर 2 दिवसीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया। कॉन्क्लेव में हिमालयी राज्यों के लिए भविष्य में विकास की नीति क्या हो, जिससे लोगों का जीवन बेहतर हो, इस विषय पर विशेषज्ञों ने विचार सांझा किए। कॉन्क्लेव में हिमालयी राज्यों के विशेषज्ञ प्रतिनिधि हिमालयी राज्यों की स्थिति के बारे में 2 दिन चर्चा करेंगे और सुझावों को नीति निर्धारण के लिए सरकार के समक्ष रखेंगे।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि हिमालयी राज्यों के सामरिक विषय पर चर्चा शुरू हुई है, जिसका सार्थक परिणाम निकलेगा। बहुत सारी योजनाएं केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा बनाई जाती हैं लेकिन जो योजनाएं चर्चा के बाद बनती हैं वे काफी व्यावहारिक होती है। इस कॉन्क्लेव से भी काफी महत्वपूर्ण चीजें सामने आएंगी, जिस पर सरकार काम कर सकती है।

हिमालयी राज्यों की चुनौतियों पर की चर्चा

सैंटर ऑफ पालिसी रिसर्च एंड गवर्नैंस इंडिया (सी.पी.आर.जी.) ने हिमालयी राज्यों के एक्सपर्ट को एक मंच पर लाकर हिमालयी राज्यों की चुनौतियों पर चर्चा की। हिमालयी राज्यों की भौगोलिक और सांस्कृतिक स्थिति अलग है इसलिए यंहा की जरूरतें भी मैदानी क्षेत्रों से अलग हैं, जिसके लिए विकास नीति भी हिमालयी राज्यों के विशेषज्ञ बना सकते हैं। कार्यक्रम में प्रदेश के शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी मौजूद रहे। कॉन्क्लेव के दूसरे दिन केंद्रीय स्वस्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा मुख्यतिथि के रूप में भाग लेंगे।

Vijay