शिमला के रिज पर क्राइस्ट चर्च में Christmas का जश्न, कैरोल सिंगिंग के साथ की Prayer(PICS)

Thursday, Dec 20, 2018 - 11:43 AM (IST)

शिमला (ब्यूरो): शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्थित क्राइस्ट चर्च में क्रिसमस का जश्न शुरू हो गया है। जिससे रौनक आ गई है और शहर की सभी चर्च में कैरोल सिंगिंग के साथ ही प्रेयर की जा रही है। इसी बीच रिज पर क्राइस्ट चर्च में कैंडल प्रेयर की गई और में मोमबत्तियां जला कर प्रभु जीजस की बाइबल पढ़ी गई और गीत गाए गए।




ईसाई समुदाय के लोगों के साथ ही अन्य लोगों ने भी इस प्रेयर में भाग लिया। बच्चों ने भी प्राथनाएं इस आयोजन के दौरान गाई। क्राइस्ट चर्च के पादरी सोहन लाल ने बताया कि शिमला में 7 दिसंबर से ही क्रिसमस के लिए आयोजन शुरू हो गए थे। इसके साथ ही 15 दिसंबर को चर्च में क्रिसमस ट्री बनाया गया है और अब बुधवार को 19 दिसंबर को चर्च में कैंडल प्रेयर आयोजित की गई है। 


उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर को क्राइस्ट चर्च में मिड नाइट सर्विस का आयोजन किया जाएगा। इस दिन रात को 11 बजे से प्राथनाएं चर्च में होंगी और रात 12 बजे प्रभु यीशु के जन्म का जश्न मनाया जाएगा। चर्च में केक काटा जाएगा। 25 दिसंबर को दो प्रेयरज चर्च में होंगी। यह हिंदी और इंग्लिश में होगी और इसी दिन दोपहर को लंगर का भी आयोजन किया जाएगा। क्रिसमस का यह जश्न नए साल के आगमन तक चलेगा।


1 जनवरी को भी चर्च में विशेष प्रेयर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान देश और प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना के साथ ही राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित मुख्यमंत्री के लिए भी विशेष प्राथनाएं की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के लोगों के लिए प्रेयर की जाएगी और देश मे भाईचारा बना रहे। इसी की कामना प्रभु से की जाएगी। क्रिसमस का जश्न राजधानी के क्राइस्ट चर्च के अलावा कैथोलिक चर्च, सेंट माइकल, बेपिस्ट व सेवंथ डे चर्च में भी मनाया जा रहा है।

Ekta