चोर है चौकीदार, सच्चा वादा पक्का इरादा नारे के साथ जनता के बीच जाएगी कांग्रेस

Tuesday, Mar 26, 2019 - 04:23 PM (IST)

शिमला(योगराज): कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा गरीब परिवारों को 72 हजार देने की चुनावी वायदे को लेकर कांग्रेस ने प्रचार शुरू कर दिया। कांग्रेस सच्चा वादा पक्का इरादा नारे के साथ चुनाव मैदान में उतर गई है। कांग्रेस जनता के बीच गरीब परिवारों को सालाना 72 हजार देने के मुद्दे को ले जाएंगे। सरकार बनने पर कांग्रेस शासित चार राज्यों की तर्ज पर किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा।

बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। ये बात शिमला में केशव चंद यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा कांग्रेस ने प्रेस वार्ता में कही। कांग्रेस पार्टी गठबंधन को साथ लेकर आगे बढ़ेगी विचारधारा सभी की एक है जिसका मुख्य ध्यय मोदी को हटाना और कांग्रेस को लाना है। भाजपा ने युवाओं से रोजगार चोरी किए गए। चोर है चौकीदार इसी नारे के साथ जनता तक जाएंगे। महिलाओं का पैसा व सम्मान चोरी किया। मंहगाई बढ़ाकर गरीबो से पैसा चौकीदार ने चोरी किया। कांग्रेस पार्टी ने युवाओं को टिकट दिया है पार्टी पैरवी भी कर रही है। कांग्रेस पार्टी के सयुंक्त सचिव व युवा कांग्रेस प्रभारी कृष्णा व हिमाचल युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर भी मौजूद रहे।

kirti